श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस समाज-सेवा, संघीय एकता, शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक मूल्यों के उत्थान में सतत समर्पित है।
इस संस्था की स्थापना स्थानकवासी समाज को एक सूत्र में संगठित करने के उद्देश्य से हुई। आज भी संस्था चतुर्विध संघ की सेवा, साधु-साध्वियों की सेवा और समाज-कल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।